पुलिस प्रशिक्षण शाला पचमढ़ी में 2017 बैच के उप पुलिस अधीक्षकों की तीन दिवसीय मैनेजमेंट एंड सॉफ़्ट स्किल्स वर्कशॉप सम्पन्न

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

*भोपाल । मध्य प्रदेश पुलिस अपने पुलिसकर्मियों की दक्षता संवर्धन के लिए नित नए नवाचार कर रही है, इसी अनुक्रम में पचमढ़ी की पुलिस प्रशिक्षण शाला में 29 से 31 जुलाई तक 2017 बैच के उप पुलिस अधीक्षकों के लिए मैनेजमेंट एंड सॉफ़्ट स्किल्स वर्कशॉप (MASSK) का आयोजन किया गया। इस तीन दिवसीय वर्कशॉप में मध्य प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में पदस्थ सीधी भर्ती के कुल 18 उप पुलिस अधीक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्हें सेल्फ़ मैनेजमेंट,टीम मैनेजमेंट,लीडरशिप जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

इन विषय विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण

कार्यशाला में मैनेजमेंट के विभिन्न विषयों पर भोपाल से मैनेजमेंट एक्सपर्ट्स डॉ.रश्मि गोलिया, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान से डॉ.मनोज जैन और वेल्थ मैनेजमेंट एक्सपर्ट ओमनाथ शर्मा तथा दिल्ली से आए प्रबुद्ध वक्ता डॉ.नंदितेश निलय ने व्याख्यान दिए। उन्होंने विभिन्न प्रकार की एक्टिविटीज़ के माध्यम से स्वयं पर विचार करने और स्वयं को प्रेरित रखने के गुर सिखाए। वर्कशॉप का समापन नर्मदापुरम के उप पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत खरे ने किया। प्रतिभागियों ने इस वर्कशॉप को अपने दैनिक पुलिस संबंधी कार्यों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया ।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914