कोलार थाने द्वारा नये कानून को लेकर जनता को और कॉलेज के छात्रों को किया गया जागरूक

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में थाना कोलार द्वारा 10/07/2024 को एलएन मेडिकल कालेज के सभागृह मे नये कानून से आम जन व छात्रो को परिचित कराने संबंध मे भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा , एडिशनल कमिश्नर पंकज श्रीवास्तव, डीसीपी जोन 04 सुंदर सिंह कनेश, एडीसीपी मलकीत सिंह, एसीपी अंजली रघुवंशी, थाना प्रभारी चूनाभट्टी निरीक्षक भूपिंदर सिंह कौर और थाना प्रभारी कोलार निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय, एलएन मेडीकल कालेज के पदाधिकारी, डाक्टर्स , मेडीकल छात्र व अन्य गणमान्य नागरीक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम पुलिस अधिकारियो द्वारा देश मे दिनांक 01/07/2024 से लागू नये कानून (1) भारतीय न्याय संहिता 2023 (2) भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता 2023 एवं (3) भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के सबंध मे बताया गया कि कैसे कानूनो मे टेक्नोलाजी का उपयोग कर पुलिस अनुसंधान व न्याय प्रक्रिया की प्रणाली मे सुधार किया गया है । नये कानून मे दंड के प्रावधान के अतिरिक्त सामाजिक न्याय के प्रावधान उल्लेख के संबंध मे बताया गया । कार्यक्रम में छात्रो व आमजन ने भी नए कानून को लेकर अपने सवालों को रखा । जिनके प्रश्नो का जवाब पुलिस अधिकारियो द्वारा दिया गया ।

कार्यक्रम का आयोजन काफी सार्थक रहा तथा छात्रो एवं आमजन नये कानून के लागू होने से काफी उत्साहित दिखे ।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई