झांसी- दुर्लभ प्रजाति के पीले रंग के मेंढकों का झुंड

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

झांसी। जनपद के रक्सा थाना क्षेत्र में स्थित पुनावली ग्राम में दुर्लभ प्रजाति के पीले रंग के मेंढकों का झुंड मिलने के बाद इसका वीडियो तेजी से सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चमकदार पीले रंग के मेंढक की उछल-कूद देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश के वक्त मेंढकों का ब्रीडिंग काल होता है। इसलिए बारिश में इनका पीलापन उभर आता है। पीले रंग के मेंढक दुर्लभ जरूर हैं, लेकिन इस प्रकार से निकलने की यह घटना कई राज्यों में बारिश के दिनों में होती है। हाल ही में झांसी जनपद के पुनावली गांव में यही प्रजाति देखने को मिली है। शहर और गांवों में पीले मेंढ़कों की आबादी बढ़ने से विशेषज्ञ भी उत्साहित हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि यदि मेंढकों का झुंड दिखाई दे तो यह उनका प्रजन्न काल होता है। यह मेंढक फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों को नियंत्रित करने के लिए फायदेमंद है। यह किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित होते हैं।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई