बरेली जिला क्षेत्र में मानसूनी बारिश शुरू होते ही भाखड़ा और वहगुल की नदियां अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर चुकी हैं,वही तहसील मीरगंज की अधिकांश नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है।

वहगुल नदी ने भी अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण वहगुल नदी अपना विकराल रूप धारण कर चुकी है । नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण शाही के गोशाला में पानी घुस गया और गायों को बिजली घर में लाना शुरू कर दिया है।जिससे ग्रामीण इलाकों में पानी घुसना शुरू हो गया है।
म्यूड़ी, श्यामपुर, मोहम्मदगंज, हरदोई, सहसा, मुगलपुर, पिपरिया के भीतर के कई गांवों में बाढ़ आ गई है। गांव मोहम्मदगंज के मजरा के श्यामपुर में कई मकानों की दिवारे गिर गई हैं। सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पोल व ट्रांसफॉर्म को हटाया जा रहा है।
तहसील क्षेत्र मीरगंज में नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर तहसील प्रशासन की ओर से बाढ़ राहत केंद्र व बाढ़ से बचाव के लिए तहसील में कंट्रोल रूम बनाया गया है।यह जानकारी तहसीलदार विशाल कुमार शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें शिशुपाल सिंह को केंद्र प्रभारी बनाया गया है. लोग 9759349315, मुकेश कुमार 8630890852, शिवकुमार 9368185660, दुर्गपाल 9760146228 व यश पाल मौर्य संग्रह अमीन से 7983818332 नम्बर पर सम्पर्क कर बाढ़ बचाव सम्बन्धी सहायता ले सकते हैं। यह सेवा हर दिन 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।



