चौकी इंचार्ज ने कराया खेत पर कब्ज़ा, एसएसपी ने किया निलंबित।

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

बरेली मे पुलिस के द्वारा खेत पर कब्ज़ा कराये जाने का एक मामला सामने आया है। आंवला थाना क्षेत्र की रामनगर चौकी इंचार्ज पवन कुमार पर एक व्यक्ति ने खेत पर कब्जा कराने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब वह चौकी में शिकायत करने गया तो उसे भगा दिया गया। इसके बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने जांच में दोषी पाए जाने पर चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

बता दें, मऊ चन्दपुर चौकी क्षेत्र रामनगर निवासी शालिग्राम वर्मा ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी कि वह अपने खेत पर कई साल से काबिज है। खतौनी में भी उनका नाम दर्ज है। आरोप है कि गांव तिगरा खानपुर निवासी बुद्धि सिंह ने चौकी इंचार्ज की मिलीभगत से 29 जून को उनके खेत पर कब्जा कर लिया। उनके सामने ही खेत की जुताई कराई।

उन्होंने चौकी रामनगर में शिकायत की तो कार्रवाई के बजाय चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने उन्हें भगा दिया और चौकी इंचार्ज ने एक पक्षीय कार्रवाई की। इसके बाद मामले की जांच कराई गई तो चौकी इंचार्ज दोषी पाए गए। जिसके बाद एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया।

 

 

 

 

 

 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई