25 दिन के बच्चे को नींद की दवा देकर 40 हजार में दोस्त को बेचा

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

यूपी के बरेली में एक अस्पताल से 25 दिन का बच्चा चोरी हो गया। बच्चे को नींद की गोली देकर उसे एक कर्मी ने अपने दोस्त को सौंप दिया। दोस्त के बच्चा न होने पर उससे 40 हजार में सौदा किया था।

बताते चले कि कोतवाली बारादरी के अंतर्गत स्टेडियम के पास सुशील कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। 22 दिन पहले सुशील की पत्नी कोमल ने एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन लेकिन बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ न होने की वजह से सुनील ने बरेली के एक निजी अस्पताल में बच्चे को भर्ती करा दिया था । सुनील का आरोप है कि बच्चे को बेबी वार्मर में रखवा दिया लेकिन करीब रात 2 बजे के आसपास बच्चा गायब हो गया। बच्चे की गायब होने की सूचना करीब सुबह छह बजे परिजन को लगी तो अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। वहीं पुलिस को सूचना देने के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई थी।

पुलिस ने जब जाँच की तो पता चला की फुटेज में दिख रहा फैजान अस्पताल का ही कर्मचारी है फैजान ने बच्चों को चुराकर नवाबगंज के नई बस्ती निवासी अपने एक रिश्तेदार सबलू को चालीस हजार में बच्चा भेज दिया था रात 10:00 बजे पुलिस ने बच्चा तलाश कर सबलू और फैजान को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में अस्पताल संचालक आरिफ हुसैन ने बताया कि उन्हें फैजान की इस हरकत की जानकारी नहीं है ।

फैजान ने रुपयो के लालच में बच्चों की चोरी की और अपने रिश्तेदार सबलु को ₹40000 में इसका सौदा किया जब सुबह पुलिस पहुंची तो अस्पताल स्टाफ ने खुद को बेकसूर बताते हुए सुशील के भाई को ही दोषी बनाने की कोशिश की । पुलिस ने उसे पड़कर पूछना शुरू की ,कोई सुराग न मिलने पर उसे छोड़ दिया गया पर जब बच्चे की माँ ने बच्चों को नाली लगी होने की जानकारी दी तो यह पक्का हो गया कि अस्पताल स्टाफ में से ही यह किसी की कारस्तानी है सुशील की पत्नी ने बताया कि बच्चे वाले कमरे का गेट दिन में बंद रखा जाता है रात को अस्पताल वाले कमरे का गेट खुला छोड़ देते थे इस पर पुलिस ने संचालक और कर्मचारियों को हिरासत में लिया और पड़ोस के घर के कैमरे की फुटेज चेक करने पर पता चला की रात में कुछ देर के लिए फैजान अस्पताल से गायब हुआ था पुलिस ने जब सख्ती की तो वह टूट गया और पूरी कहानी बयां कर दी पुलिस ने सबलू को गिरफ्तार कर बच्चा बरामद कर लिया है ।

 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई