
भोपाल। भोपाल शहर में डॉक्टर्स डे के अवसर पर भोपाल रेल मंडल द्वारा चिकित्सालय में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 96 वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया और उनका सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं ईसीजी किया गया। शिविर के दौरान डॉ. स्वप्निल गार्डे ने हृदय रोग और उच्च रक्तचाप पर एक विशेष वार्ता दी और उपस्थित लोगों के प्रश्नों का उत्तर दिया।
शिविर में “सीनियर सिटीजन मित्र” स्टाफ की उपस्थिति और उनके द्वारा प्रदान की गई सेवाओं की सराहना की गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय डोगरा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविरों से न केवल वरिष्ठ नागरिकों को लाभ होता है, बल्कि वे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी होते हैं। अब से पुराने रोगों से ग्रसित मरीजों के लिए तीन महीने की दवाइयां एक बार में ही दी जाएंगी, जिससे उनकी सुविधा में वृद्धि होगी और उन्हें बार-बार अस्पताल आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यह शिविर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय डोगरा के मार्गदर्शन में मुख्य नर्सिंग अधिकारी ललिता लाल के नेतृत्व में संचालित हुआ। इस अवसर पर डॉ. पंकज महेश्वरी (एसडीएमओ – पल्मोनरी) और डॉ. स्वप्निल गार्डे (एचवीएस – कार्डियोलॉजी) ने वरिष्ठ नागरिकों की जांच की
Author: planetnewsindia
8006478914