UP: सीतापुर में युवक ने की परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या, बाद में खुद को भी मारी गोली

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

सीतापुर जिले में शनिवार की सुबह 5:00 बजे  दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां एक ही परिवार के छह लोग की मौत हो गई है। मानसिक रूप से विपक्ष ने परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या की । इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। जानकारी के अनुसार रामपुर मथुरा थाना इलाके के पल्हापुर गांव के रहने वाले अनुराग ठाकुर (42)वर्षीय शनिवार भोर में अपनी मां सावित्री (65)वर्षीय, पत्नी प्रियंका (40)वर्षीय, बेटी अश्वनी (12)वर्षीय, छोटी बेटी अर्शी (10)वर्षीय और बेटे आदित्य (6)वर्षीय को भी गोली मार दी। उसके बाद अनुराग ने खुद को भी उड़ा लिया। सभी 6 लोगों की मौत हो गई है। शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सी0ओ0 महमूदाबाद दिनेश शुक्ला ने बताया कि युवक नशे का आदी था । परिवार वाले उसे नशा मुक्ति केंद्र ले जाना चाहते थे इसको लेकर रात में विवाद हुआ। इसके बाद भोर में यह घटना हुई मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है । एसपी  चक्रेश् मिश्र ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से विपक्ष बताया जा रहा है उसने अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद खुद को भी मार लिया । फोरेंसिक टीम मौके पर साश्य संकलन कर रही है पुलिस जांच कर रही है।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई