जय भोले बाबा उद्घोष के साथ हुआ शिव जी का जलाभिषेक , विवाहिताओं ने जेअर तो भक्तों ने चढाया गंगाजल से अभिषेक कर की शांति शौहार्द की कामना

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

महाशिवरात्रि पर्व पर जहां पदयात्रा कर श्री गंगाजी से जल लाकर शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया वहीं। नवविवाहिताओं और प्रथम पुत्र प्राप्ति होने पर गाजे-बाजे और मंग्ला गीतों के साथ भगवान शिव पर जेअर चढाई।  
शुक्रवार को कस्बा के वीलेश्वर महादेव मंदिर पर भक्तों की अच्छी भीड देखने को मिली। शहर में सभी शिवालयों को दुल्हन की तरह सजाया गया। सभी शिवालय रात्रि में विद्युत रोशनी से जगमगा उठे। भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर शांति शौहार्द की कामना की। सुबह चार बजे से ही भोलेनाथ को प्रसन्न करने वाले भक्तों की भीड शुरू हो गई। कुछ भक्तों की टोली ढोल -नगाड़ों की धुनों पर व मंदिर में लगे डीजे पर झूमती नजर आईं। भक्त हाथ में पूजा की थाली और कंधे पर कांवड़ के साथ बम बम का उच्चारण करते हुए भोलेनाथ के द्वार पहुंचे। हर-हर महादेव के जयकारों के साथ मंदिर भी गुंजायमान होकर चहुंओर माहौल शिवमय हो गया। वहीं शिवलिंग पर भोलेनाथ के भक्तों ने गंगाजल, विल्वपत्र, फल, फूल, भांग, धतूरा, दूध, आदि अर्पित कर शिव और उनके परिवार प्रतिमाओं का अभिषेक किया। इधर मंदिर पर खीर व पंचामृत का प्रसाद भी वितरित किया गया। गांव रूदायन में श्री हनुमान जी पक्का मंदिर, बूढे महादेव मंदिर, श्री रामचैक मंदिर पर भक्तों ने प्रसाद वितरण किया। वहीं शहर के शिवालयों में सुरक्षा की कमान कोतवाली प्रभारी अरविंद राठी ने मय फोर्स के संभाली जिसमें क्राइम इंस्पेक्टर विजय पाल सिंह, कस्बा इंचार्ज राजेश सरोज प्रवेश कुमार, कांस्टेबल प्रदीप भदौरिया, वीर सिंह, एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
दूसरी ओर गांव गोपालपुर भूतपुरा में महा शिवरात्रि के पर्व पर ग्रामीणो के सहयोग से महाशिवरात्रि पर्व बडे ही धूमधाम से मनाया गया। गांव में कावड़ यात्रा निकाली गई, तत्पश्चात गांव के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। इस दौरान तमाम शिवभक्त मौजूद रहे।
Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई