Lok Sabha Election: दो दिन बाद रायबरेली और अमेठी सीट के प्रत्याशियों का होगा खुलासा, कांग्रेस की अहम बैठक कल

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:


कांग्रेस पार्टी से जुड़े एक वरिष्ठ नेता बताते हैं कि गुरुवार को चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रत्याशियों की सूची आनी शुरू हो जाएगी। वह कहते हैं कि क्योंकि ज्यादातर राज्यों में कांग्रेस गठबंधन के साथ सियासी मैदान में उतर रही है। इसलिए प्रत्याशियों के चयन और सीटों को लेकर गहन मंथन किया जा रहा है…
आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर ज्यादातर सियासी दलों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा करनी शुरू कर दी है। लेकिन कांग्रेस की ओर से अभी तक प्रत्याशियों के चयन कर नाम घोषित नहीं किए गए हैं। फिलहाल कांग्रेस की ओर से गुरुवार को केंद्रीय चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। अनुमान यही लगाया जा रहा है कि इस बैठक के बाद कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित सूची जारी हो जाएगी। कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेताओं के मुताबिक इस सूची में उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी सीट समेत कई महत्वपूर्ण सीटें भी शामिल हैं।

I.N.D.I गठबंधन के प्रमुख घटक दल कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित सूची गुरुवार को आ सकती है। कांग्रेस पार्टी से जुड़े एक वरिष्ठ नेता बताते हैं कि गुरुवार को चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रत्याशियों की सूची आनी शुरू हो जाएगी। वह कहते हैं कि क्योंकि ज्यादातर राज्यों में कांग्रेस गठबंधन के साथ सियासी मैदान में उतर रही है। इसलिए प्रत्याशियों के चयन और सीटों को लेकर गहन मंथन किया जा रहा है। पार्टी से जुड़े रणनीतिकारों ने मुताबिक पहली सूची में उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत के राज्यों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाने है। उसके बाद धीरे-धीरे दूसरे चरण की सूची में प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाते रहेंगे।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई

हादसे में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक राजेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ भेज दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।