भारत विकसित संकल्प यात्रा पहुंची जसराना

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

भारत विकसित संकल्प यात्रा, मोदी गारंटी रथ गांव जसराना पहुंची। जिसमें मंच के माध्यम से जनता के बीच भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के जनता अबगत कराया।
शनिवार को भाजपा के विशिष्ट अतिथि चैधरी अर्जुन सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, अविनाश तिवारी, कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्रीमती गीता सिंह ने की, वहीं जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिनकी किसी को परवाह नहीं, सरकार उनकी चिंता करती है। गरीबों, वंचितों के लिए कार्यालयों के दरवाजे बंद थे। लेकिन हमें सभी बंधनों को खोल दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए लिए हर गरीब, हर मां, हर बेटी, बहन हर किसान हर युवा वीआईपी है। बता दें विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं की संतृप्ति प्राप्त करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे। कार्रक्रम का संचालन सोमेश सोलंकी ने किया। जिसमें लाभार्थीयों को किसान सम्मान निधि, घरोनी, आयुष्मान कार्ड दिए गये। सभी विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया और योजनाओं की जानकारी दी। कार्रक्रम में चैधरी भूरा सिंह, अविनाश तिवारी, प्रेम सिह कुशवाहा, भूपेन्द्र शर्मा, धर्मेंन्द्र चैधरी, ग्राम प्रधान श्रमती गीता सिंह, बंटी चैधरी, शिवकुमार सिंह, संचालन सोमेश सोलंकी, गौरव चैधरी, विपिन चैधरी, राॅविन सिंह राशन डीलर, ओमकार सिंह, योगेन्द्र सिंह, अमर सिंह आदि मौजूद थे।

 

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई