कस्बा के श्री रामलीला मैदान में मानस कला मंच के बैनर तले और श्री हरि गोपाल गुप्ता के निर्देशन में चल रहे भव्य श्री रामलीला महोत्सव में रामकथा के अगले प्रसंगों का अत्यंत मनमोहक मंचन किया गया। महोत्सव के दौरान शबरी माता की कृपा से श्री राम व श्री हनुमान जी के मिलन, सुग्रीव मित्रता, बाली वध और सीता जी की खोज के वृत्तांत ने दर्शकों को पूरी तरह से भावविभोर कर दिया।
बुधवार को लीला मंचन के दौरान दिखाया गया कि कैसे तपस्विनी शबरी के आश्रम में प्रभु श्रीराम का आगमन होता है और उनकी कृपा से हनुमान जी से श्रीराम की भेंट होती है। इसके बाद किष्किंधा नरेश सुग्रीव से मित्रता, अभिमानी बाली का वध तथा माता सीता की खोज के लिए वानर सेना के प्रस्थान के दृश्यों को कलाकारों ने अपनी सजीव और भावपूर्ण कला से जीवंत कर दिया। इस मनमोहक प्रस्तुति को देखकर पंडाल श्जय श्री रामश् के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रकाश चंद शर्मा, डॉ. लोकेश शर्मा, लीलाधर शर्मा, विनोद कुमार जैन, जयप्रकाश माहेश्वरी, प्रदीप गुप्ता, अनिल गुप्ता, प्रशांत, रामनिवास शर्मा, विमल शर्मा, धीरू गांधी, सतीश चंद्र गुप्ता, सुनील कुमार वाष्र्णेय, गोपाल वाष्र्णेय, बृजेश शर्मा, प्रमोद गर्ग, अरविंद कातिब समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।


