बीस दिसंबर को तहसील में दि बार ऐसोशियेशन के अध्यक्ष पद हेतु वार्षिक चुनाव वर्ष 2023-24 के लिए मतदान किया गया। अध्यक्ष पद के लिए राजन लाल शर्मा के विरोध में प्यारेलाल शर्मा ने पाला खींचा। इसमें प्यारेलाल शर्मा को पंद्रह मतों से मात देकर राजन शर्मा ने अध्यक्ष पद की कुर्सी को संभाल लिया।
सोमवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह में एडवोकेट विजेन्द्र सिंह उपाध्याय को उपाध्यक्ष पद से योगेन्द्र सिंह को कोषाध्यक्ष, ब्रह्मदेव को सचिव, गीतम सिंह को सह सचिव, प्रशांत पाठक अंकेक्षक, तथा पुस्तकालय अध्यक्ष दिनेश वर्मा को मुख्यातिथि के रूप में मौजूद चेयरमैन बार कांउसिल उप्र. शिवकिशोर गौड, जिला प्रंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा श्रीवास्तव, तथा एसडीएम श्रीमती लवगती कौर ने सयंुक्त रूप से पद और गोपनियता के साथ कर्तव्यपरायणता की शपथ ग्रहण कराई। कार्रक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथिति एवं विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के छबिचित्र के सामने दीप जलाकर उवं पुष्पहार अर्पित कर किया। शपथ ग्रहण समरोह के बाद सहभोज का अयोजन किया गया। इस विशिष्ट अतिथि तहसीलदार अनिल कुमार, नायब तहसीलदार लियाकत अली मंचासीन थे, शपथ ग्रहण समरोह में एडवोकेट देवजीत शर्मा पंकज गौड, प्रशांत पाठक, योगेश पाठक, संजीव कुमार, कुलदीप कुमार लवानियां, राजन लाल शर्मा, मधुकर नगाईच, भरत सिंह बघेल, गिर्राज सिंह, राज सिंह, मलिखान सिंह, आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS