Emraan Hashmi: इमरान हाशमी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गनमानस्टर जी9’ को लेकर चर्चा में हैं। इसकी शूटिंग के वक्त एक घटना हुई, जिसमें इमरान हाशमी बाल-बाल बच गए।

अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ के लिए एक खतरनाक कार-फ्लिप स्टंट की शूटिंग के दौरान इमरान हाशमी बाल-बाल बच गए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दिख रहा है कि क्रेन से लटकी हुई एक कार हवा में पलटती है और नीचे खड़ी एक वैन पर गिरती है। कार अभिनेता के चेहरे के बहुत करीब आ जाती है।
वीडियो में क्या है?
वीडियो में नजर आ रहा है कि एक एसयूवी को क्रेन से लटकाया गया है। इस सेटअप को क्रू मेंबर देख रहे हैं। थोड़ी देर बाद एसयूवी झटके के साथ हवा में पलट जाती है। एसयूवी नीचे की तरफ घूमती है। इसके बाद वह वहां से गुजर रही काली वैन से टकरा जाती है। इसके बाद सभी क्रू मेंबर कार की तरफ भागते हैं।
कैसी है इमरान की हालत?
बताया जाता है कि इस घटना में इमरान हाशमी बाल-बाल बच गए हैं। मामले में किसी के भी घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। यह पता नहीं चल पाया है कि एसयूवी का पलटना स्टंट का हिस्सा था या गलती से ऐसा हुआ।
पहले भी शूटिंग में आई मुश्किल
यह पहली बार नहीं है, जब फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ की शूटिंग किसी मुश्किल में फंसी हो। इससे पहले जून में, जब कास्ट हरिद्वार में शूटिंग कर रही थी, तो वहां हंगामा हो गया था। स्थानीय लोगों ने फिल्म के सेट को असली बार समझ लिया था। हालांकि स्थानीय लोगों से बात करने के बाद हमने मामला सुलझा लिया गया था।
गनमास्टर जी9′ के बारे में जानकारी
- ‘गनमास्टर जी9’ में इमरान हाशमी, जेनेलिया डिसूजा, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं।
- इस फिल्म को दीपक मुकुट, हुनर मुकुट और संगीता अहीर ने प्रोड्यूस किया है।
- इसे सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने पेश किया है।
- आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित यह एक्शन-रोमांस फिल्म 27 नवंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


