कस्बे के श्री रामलीला मैदान में मानस कला मंच के बैनर तले और श्री हरि गोपाल गुप्ता के निर्देशन में आयोजित भव्य श्री रामलीला महोत्सव में राम बारात का भव्य आयोजन किया गया।
गुरूवार की देर शाम भगवान श्री राम सहित चारों भाइयों की बारात गाजे-बाजे और दिव्य झांकियों के साथ बड़ी धूमधाम से निकाली गई। बारात का शुभारंभ भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रोबिन पाठक ने फीता काटकर किया। पूजन मधुर गुप्ता, अंकित वाष्र्णेय, मनीष कुशवाहा, मनोज कुशवाहा और सीए विवेक वाष्र्णेय ने किया। श्री राम बारात रामलीला मैदान से शुरू होकर आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग, बस स्टैंड, कमला बाजार, मोहल्ला पथवारी, चावण, बजरिया, अयोध्या चैक और ठंडी सड़क होते हुए देर रात रामलीला मैदान पहुंची।
शहर भ्रमण के उपरांत राम बारात जनकपुरी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और पौराणिक रीति-रिवाजों के बीच भगवान श्री राम सहित चारों भाइयों का भव्य स्वयंवर संपन्न हुआ। स्वयंवर के दौरान पूरा वातावरण श्जय श्री राम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। कार्रक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान देवेंद्र पाठक और विशिष्ट अतिथि चेयरमैन राजीव वाष्र्णेय रहे। वहीं प्रकाश चंद शर्मा, डॉ. लोकेश शर्मा, लीलाधर शर्मा, विनोद कुमार जैन, जयप्रकाश माहेश्वरी, प्रदीप गुप्ता, अनिल गुप्ता, प्रशांत, रामनिवास शर्मा, विमल शर्मा, धीरू गांधी, सतीश चंद्र गुप्ता, सुनील कुमार वार्ष्णेय, गोपाल वार्ष्णेय, बृजेश शर्मा, प्रमोद गर्ग, और अरविंद कातिब समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे। वहीं बारात की व्यवस्था में संयोजक वैभव वाष्र्णेय, उर्फ जॉन्टी, अन्तेश वाष्र्णेय, मनीष कुशवाहा, यश वाष्र्णेय, जतिन वार्ष्णेय, छोटू वार्ष्णेय, ललित वाष्र्णेय, वकील वाष्र्णेय, और आकाश कौशिक सहित रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों का सहयोग रहा। सुरक्षा प्रभारी निरीक्षक विपिन चैधरी ने मय पुलिसबल के साथ संभाली।



