Bigg Boss 20 Contestant Scout OP: ‘बिग बॉस 20’ में स्काउट हाल ही में लव गिल के लिए अपनी फीलिंग्स को लेकर कंफ्यूज दिखे। शो का प्रोमो सामने आया है। इस पर नेटिजंस के अलग-अलग रिएक्शंस आ रहे हैं।
रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में जाकर कई कंटेस्टेंट प्यार में पड़े हैं। यहां किसी के बीच दुश्मनी देखी गई है तो कुछ के बीच दोस्ती हुईं। वहीं, कुछ जोड़ियां बनकर निकली हैं। फिलहाल बिग बॉस का 20वां सीजन चल रहा है। शो में स्काउट उर्फ तन्मय सिंह ने कुछ ऐसा कह दिया, जिस पर चर्चा हो रही है। दरअसल, यंग डीएसए से बात करते हुए स्काउट ने ऐसा संकेत दिया कि उनके मन में लव गिल के लिए कंफ्यूज्ड फीलिंग है। इस पर कुछ नेटिजंस नाराजगी जता रहे हैं तो कुछ स्काउट के बचाव में आए हैं।

स्काउट ने लव गिल के बारे में क्या कहा?
बिग बॉस 20 का एक प्रोमो रिलीज हुआ है। स्काउट इसमें लव गिल के लिए अपनी फीलिंग्स पर बात करते दिखे। शो में स्काउट और लव गिल के बीच की नजदीकियां देखी जा रही हैं। स्काउट ने लव के साथ अपनी बढ़ती नजदीकियों के बारे में कहा था कि वे उन्हें बहन की तरह देखते हैं। मगर, हाल ही में यंग डीएसए के साथ बातचीत में वे कंफ्यूज दिखे। स्काउट ने कहा कि इंसान बहन होने से पहले दोस्त भी तो हो सकता है। इसके बाद यंग ने स्काउट से पूछा कि ‘क्या तेरा रास्ता बदल रहा है’? इस पर स्काउट ने जवाब दिया कि उन्हें नहीं पता’।

