Amitabh Bachchan Injuered: ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के नए एपिसोड के दौरान होस्ट अमिताभ बच्चन ने हमेशा की तरह खड़े होकर दर्शकों का स्वागत नहीं किया। वो एपिसोड की शुरुआत से ही होस्टिंग सीट पर बैठे रहे। इसी एपिसोड में उन्होंने ऐसा करने की वजह भी बताई।

मेगा स्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी रियलिटी गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ होस्ट कर रहे हैं। आमतौर पर अमिताभ इस शो की शुरूआत खड़े होकर दर्शकों का स्वागत करके करते हैं। हालांकि, शो के हालिया एपिसोड में पहले से ही होस्ट की कुर्सी पर बैठे नजर आए। जानें इसके पीछे क्या वजह रही?
अमिताभ को हुआ क्या?
इसी एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया कि पिछले दिन शूटिंग के दौरान सेट पर ही उनका पैर फिसल गया और वे गिर गए। इसके चलते उनके घुटने में चोट लग गई। हाल ही में केबीसी के एपिसोड में बिगबी ने कहा, ‘आम तौर पर मैं अपना मोनोलॉग बीच में खड़े होकर देता हूं, लेकिन आज मेरे घुटने में चोट लग गई है। कल शूटिंग के दौरान मैं फिसल गया और गिर गया, जिससे मेरे घुटने में चोट लग गई।’

बिग बी ने अपनी चोट के में दर्शकों से यह भी कहा कि वह चिंतित न हों चोट गंभीर नहीं है। खबर सामने आने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
ब्लॉग में लिखी थी बड़ी बात
अमिताभ बच्चन ज्यादातर अपने ब्लॉग के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। 25 और 26 सितंबर के अपने ब्लॉग पोस्ट में उन्होंने ‘जीवित रहने’ के बारे में लिखा। उनके नोट में उन्होंने लिखा ‘और… आप सोचते हैं कि यह सब कहां ले जाएगा। अगली पीढ़ी और वह मन जो सोचता है कि ‘हम अगली पीढ़ी के लिए क्या छोड़ रहे हैं। यह कोई चिंता की बात नहीं है। यह तो बस इस बात का आश्चर्य है कि उनके लिए आगे क्या है और वे अपने जीवन के अनुभवों में कैसे आगे बढ़ेंगे और सबसे महत्वपूर्ण बात कैसे जीवित रहेंगे।’ उनके इस ब्लॉग को लोग बिग बी को बीते दिनों लगी चोट से जोड़ रहे हैं।

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
- अमिताभ बच्चन के पास कई प्रोजेक्ट लाइन में हैं।
- वे जल्द ही रिभु दासगुप्ता द्वारा निर्देशित कोर्टरूम ड्रामा ‘सेक्शन 84’ में नजर आएंगे।
- इस फिल्म में डायना पेंटी, निम्रत कौर और अभिषेक बनर्जी भी हैं और फिलहाल यह पोस्ट-प्रोडक्शन में है।
- नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी पार्ट 2’ में भी अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के किरदार में वापसी करेंगे।
- इस फिल्म में वे प्रभास और कमल हासन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।