Aishwarya Rai Bachchan: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बीते दिनों पेरिस फैशन वीक में शामिल हुईं। उनका लुक खूब वायरल हुआ। अब ऐश ने खुद भी कुछ बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस फोटोज शेयर की हैं।

बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन अदाकारी के मामले में दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। मगर, अपनी खूबसूरती के चलते भी वे सुर्खियां बटोरती हैं। 50 की उम्र पार कर चुकीं ऐश्वर्या राय का लुक आज भी ऐसा है कि फैंस की नजरें टिक जाएं। ऐसा ही कुछ पेरिस फैशन वीक में उन्हें देखकर हुआ। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
ऐश्वर्या राय सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहती हैं। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को वे सीक्रेट ही रखना पसंद करती हैं। मगर, जब भी कोई पोस्ट शेयर करती हैं तो मानो वह फैंस के लिए ट्रीट होती है। उन्होंने अपने कुछ ग्लैमरस फोटोज शेयर किए हैं।
साझा की गई तस्वीरों में ऐश्वर्या राय ब्लैक कलर के स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने सिर पर ताज लगा रखा है और रेड कलर की लिपस्टिक से अपना लुक कंपलीट किया है।कैप्शन में उन्होंने रेड हार्ट इमोजी, ईविल आई इमोजी बनाए हैं। साथ ही हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाकर सभी का शुक्रिया अदा किया है।
ऐश्वर्या राय सादगी के साथ स्टेज पर आईं, मगर अपने शाही अंदाज से महफिल लूट ली। उन्होंने दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों की तरफ हार्ट बनाया और फिर ‘फ्लाइंग किस’ दिया। एक्ट्रेस के इस लुक को देख फैंस दीवाने हो गए हैं।
ऐश्वर्या राय की तस्वीरों पर सिर्फ फैंस और नेटिजंस ने ही कमेंट नहीं किया, बल्कि बिपाशा बसु, अदिति राव हैदरी और मनीष मल्होत्रा समेत कई सेलेब्स ने भी रिएक्शन देते हुए रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं।