रात चावल व्यापार विवाद को लेकर फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जांच में सामने आया कि सहारा कला के बंशी प्रधान और थाना गांधीपार्क के कमालपुर निवासी शिवकुमार के बीच चावल व्यापार को लेकर विवाद था और इसी विवाद में शिवकुमार के लड़के लकी ने हवाई फायर किया।

अलीगढ़ जिले के हाजीपुर चौहट्टा पर 20 सितंबर 2026 की देररात्रि फायरिंग की सूचना पुलिस को मिली।पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि सहारा कला के बंशी प्रधान और कमालपुर थाना गांधीपार्क क्षेत्र के शिवकुमार के बीच चावल व्यापार को लेकर विवाद था। इसी विवाद के चलते शिवकुमार के लड़के लकी ने हवाई फायर किया।
पुलिस ने शिवकुमार को मौके से हिरासत में ले लिया है। लकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। तहरीर प्राप्त कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है। मौके पर शांति बनी हुई है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी इगलास कमलेश कुमार ने जानकारी दी।
