सासनी-रुदायन रोड पर स्थित जरैया गदाखेड़ा गांव में सम्यक पुस्तकालय एवं वाचनालय भवन की आधारशिला रखी जानी है, यह भवन क्षेत्र के बच्चों को बेहतर भविष्य देने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है।
मंगलवार को समिति के संस्थापक एवं प्रबंधक राजेश बौद्ध और अध्यक्ष युवराज सिंह भैय्या जी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भवन निर्माण की आधारशिला रखने के उपलक्ष्य में सात दिवसीय बुद्ध-भीम गाथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 17 सितंबर से शुरू होकर 23 सितंबर तक चलेगा। इसमें भगवान बुद्ध के जीवन और डॉ. भीमराव अम्बेडकर के योगदान पर चर्चा की जाएगी। गाथा का आयोजन हर दिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। कार्रक्रम में प्रसिद्ध बुद्ध कथा आचार्य और धर्म सेवक, सूरज राही बौद्ध, गाथा का वाचन करेंगे। वे भगवान बुद्ध और डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संदेशों को संगीत और कथा के माध्यम से बताएंगे। कार्यक्रम के आखिर में 23 सितंबर को शाम 4 बजे से प्रसाद बांटा जाएगा। आयोजन के मंगल प्रारंभ कर्ता राष्ट्रपाल भंते जी ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज को प्रेरित करने और उन्हें समाज के लिए अच्छा काम करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तकालय क्षेत्र के बच्चों को ज्ञान के नए रास्ते खोलने और बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने में मदद करेगा। इस कार्यक्रम के आयोजक डॉ. भीमराव अम्बेडकर शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास समिति सासनी, हाथरस और द बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया (शाखा जनपद, हाथरस) हैं। आयोजकों ने सभी लोगों से अनुरोध किया है कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होकर श्बुद्ध-भीम गाथाश् का आनंद लें और समाज के विकास में योगदान दें।


