आज सजेगा रखड़ पुन्या का मंच: भाजपा पहली बार करेगी काॅन्फ्रेंस, पंथक संगठनों पर भी नजर

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

भाजपा पहली बार अपने दम पर राजनीतिक कॉन्फ्रेंस करेगी। आम आदमी पार्टी रईया की दाना मंडी में राज्यस्तरीय समागम करेगी। कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल भी अपने मंच सजाएंगे। पंथक संगठनों की गतिविधियां भी इस दौरान चर्चा में रहेंगी।

Stage for Rakhar Punya today BJP AAP Congress Akali dal in Baba Bakala

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बाबा बकाला में आज होने वाले रखड़ पुन्या का राजनीतिक मंच इस बार खासा अहम हो गया है। इस बारा रखड़ पुन्या मेले में पहली बार पांच दल अलग-अलग राजनीतिक और पंथक मंचों से ताकत दिखाने की तैयारी है।

भाजपा का पहली बार स्वतंत्र मंच 
रखड़ पुन्या पर भाजपा पहली बार बाबा बकाला साहिब में स्वतंत्र राजनीतिक कॉन्फ्रेंस करने जा रही है। पार्टी के पंजाब प्रधान के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पंजाब की इस पवित्र धरती पर कदम रखते ही मेरा मन खुशी और आनंद से भर गया है। यह मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे अमृतसर आने का मौका मिला। सबसे पहले, मैं हरमंदिर साहिब जाकर माथा टेकूंगा। रास्ते में मैं किसानों से बातचीत करूंगा और फिर ‘रखड़ पुनिया’ के लिए बाबा बकाला साहिब भी जाऊंगा।

भाजपा इस मंच से 2027 के चुनाव की तैयारियों का संदेश देने के साथ किसानों, कानून-व्यवस्था, नशे, विकास और अन्य जनमुद्दों पर अपना रुख सामने रख सकती है। बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से पार्टी शक्ति प्रदर्शन भी करेगी।

आप का रईया में राज्यस्तरीय समागम 
आम आदमी पार्टी की ओर से दाना मंडी रईया में राज्यस्तरीय समागम आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान इसमें शामिल होंगे। सरकार की ओर से अपने कार्यकाल के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रमुखता से जनता के सामने रखा जाएगा। चुनाव से पहले यह मंच सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कांग्रेस के लिए एकजुटता दिखाने का मौका 
कांग्रेस के भीतर पिछले समय से सामने आ रही खींचतान के बीच रखड़ पुन्या पार्टी के लिए एकजुटता का संदेश देने का बड़ा अवसर होगा। यदि प्रमुख नेता एक मंच पर एकजुट नजर आते हैं तो इससे कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच सकारात्मक संदेश जाने की उम्मीद है। पार्टी के लिए 2027 से पहले अपने राजनीतिक आधार और विश्वास को मजबूत करना चुनौती है।

अकाली दल के सामने साख बचाने की चुनौती 
रखड़ पुन्या का मंच शिरोमणि अकाली दल के लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल सहित वरिष्ठ नेता कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। पिछले समय में कमजोर हुए अकाली दल के सामने अपनी टकसाली वोट को बनाए रखने और दूर हुए मतदाताओं को फिर साथ जोड़ने की चुनौती है। ऐसे में इस बार की कॉन्फ्रेंस पार्टी के लिए अपनी साख और राजनीतिक जमीन मजबूत करने का अहम मौका होगी।

पंथक मंचों पर भी नजर 
राजनीतिक दलों के अलावा पंथक संगठनों की गतिविधियां भी महत्वपूर्ण रहेंगी। शिरोमणि अकाली दल अमृतसर और वारिस पंजाब दे से जुड़े समूह अपने मंचों से पंथिक और सामाजिक मुद्दे उठाएंगे। वारिस पंजाब दे मौजूदा समय में बंदी सिंहों, धार्मिक मामलों और पंजाब के सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय है। ऐसे में रखड़ पुन्या पर इन संगठनों के रुख और भीड़ पर भी राजनीतिक पर्यवेक्षकों की नजर रहेगी।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई
Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.