प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे 100 दिवसीय नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन तथा प्रतियोगिता प्रभारी संजय कुमार की देखरेख में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक कला के माध्यम से नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों को उजागर किया और समाज को जागरूक करने वाले आकर्षक पोस्टर तैयार किए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि नशा मुक्ति पर आयोजित यह पोस्टर प्रतियोगिता युवाओं और समाज में रचनात्मकता के माध्यम से जागरूकता फैलाने का एक सशक्त माध्यम है। इसके जरिए न केवल नशे के गंभीर दुष्प्रभावों को रेखांकित किया जा सकता है, बल्कि युवा पीढ़ी को एक स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित भी किया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ व शिक्षकगण मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, यश कुशवाहा और जितेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS


