एडीए वीसी ने बताया कि इस स्टेडियम का निर्माण पीपीपी की तर्ज पर होगा। इसके साथ ही योजना के सेक्टर 10 में एजुकेशन सिटी और मेडिसिटी बसाया जाना प्रस्तावित है। इन दोनों योजनाओं के लिए 85 एकड़ भूमि आरक्षित की गई है। जहां पर दो निजी विवि और छह कॉलेज पीपीपी मॉडल पर बनाए जाएंगे। 25 और 40 एकड़ में दो निजी विवि बनेंगे।

अलीगढ़-पलवल हाईवे पर बसाई जा रही ग्रेटर अलीगढ़ योजना में अंतरराष्ट्रीय स्तर का भव्य स्टेडियम बनेगा, जहां आईपीएल जैसे बड़े आयोजन हो सकेंगे। 55 एकड़ भूमि में बनने वाले इस स्टेडियम में 35 हजार दर्शक खेलों का आनंद ले सकेंगे। यहां पर बॉलीवाल, बैडमिंटन और स्वीमिंग पूल भी बनेगा। इसके लिए स्पोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के मानकों का पालन किया जा रहा है।
98 एकड़ में बनेगी टाउनशिप और 1015 भूखंड दिए जाएंगे
योजना के 98 एकड़ में इंटीग्रेटेड रेजीडेंशियल टाउनशिप बनाई जाएगी। इस योजना के सेक्टर 1, 2 और 3 में लॉटरी द्वारा 890 भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। 125 भूखंड इन्हीं तीन सेक्टरों में नीलामी द्वारा दिए जाएंगे। इस तरह से कुल 1015 भूखंड आवंटित किए जाएंगे। इन आवासीय भूखंडों की अनुमानित दर लगभग 23 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर है। इसके साथ ही 19,640 वर्गमीटर भूमि एलआईजी और ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित की गई है। कॉमर्शियल और आवासीय प्लॉट के लिए 45 मीटर, 24 मीटर, 18 मीटर और 12 मीटर चौड़ी सड़कें बनाईं जाएंगी।
ऐसे मिलेंगे प्लॉट
- 23 हजार रुपये वर्गमीटर आवासीय भूखंडों की अनुमानित दर
- 890 भूखंडों का आवंटन सेक्टर 1, 2 और 3 में लॉटरी से होगा
- 125 भूखंड इन्हीं तीन सेक्टरों में नीलामी द्वारा दिए जाएंगे
- 19,640 वर्गमीटर भूमि एलआईजी और ईडब्ल्यूएस के लिए



