विद्यापीठ इंटर कॉलेज सासनी में प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में ‘नशा मुक्त भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक महेंद्र प्रकाश सैनी ने उपस्थित समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं को देश को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई।
मंगलवार को शपथ दिलाते हुए महेंद्र प्रकाश सैनी ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की वास्तविक ऊर्जा होते हैं और समाज व देश के विकास में युवाओं की शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान होता है। ऐसे में यह अति आवश्यक है कि नशा मुक्त भारत अभियान से सर्वाधिक संख्या में युवा जुड़ें। देश की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए सभी ने एकजुट होकर प्रतिज्ञा ली कि न केवल समुदाय, परिवार और मित्रों को, बल्कि सर्वप्रथम स्वयं को नशा मुक्त कराएंगे, क्योंकि किसी भी बड़े बदलाव की शुरुआत अपने आप से ही होती है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने जिले, राज्य और देश को नशा मुक्त करने का दृढ़ निश्चय करते हुए संकल्प लिय। इस अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवानी, शिवम कुशवाहा, यश कुशवाहा, जितेन्द्र कुशवाहा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS



