यूनियन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जसविंदर लौंगोवाल और जसवीर मेदेवास ने पंजाब सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि जो ‘आप’ नेता आज लोगों के बीच आ रहे हैं, वे जनता के बुनियादी सवालों का जवाब देने से इस कदर डरे हुए हैं कि किसानों को रोकने के लिए पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

सुनाम के कस्बा लौंगोवाल पहुंचे आप के प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को शनिवार को किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। भारतीय किसान यूनियन एकता आजाद के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान मंत्री से सवाल-जवाब करने के लिए एकत्रित हुए थे।
यूनियन ने दावा किया कि किसानों के तीखे तेवरों और रोष को भांपते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच कैबिनेट मंत्री ने अपने कार्यक्रम पूरे किए। आक्रोशित किसानों ने रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
सवालों से डर रही है सरकार
किसानों को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जसविंदर लौंगोवाल और जसवीर मेदेवास ने पंजाब सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि जो ‘आप’ नेता आज लोगों के बीच आ रहे हैं, वे जनता के बुनियादी सवालों का जवाब देने से इस कदर डरे हुए हैं कि किसानों को रोकने के लिए पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

किसान नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि शंभू और खनौरी बॉर्डर मोर्चे से करीब 3 करोड़ 77 लाख रुपये का सामान चोरी करने वाली इस ‘ट्रॉली चोर’ पार्टी के मंत्री और मुख्यमंत्री जहां भी चुनाव प्रचार या अपनी पार्टी के झूठे प्रचार के लिए जाएंगे, किसान उनसे हर गांव, हर गली में तीखे सवाल-जवाब करेंगे।