प्रताव बाजवा ने कहा कि पठानकोट में सबसे अधिक खनन हो रहा है। बीडीपीओ को एक मंत्री ने अपने एरिया में लगाने की मांग की। इसी अधिकारी ने मंत्री के कहने पर 92 एकड़ मिनरल से भरपूर जमीन कौड़ियों के भाव के व्यक्ति को दे दी। उसके बाद वो रिटायर हो गया।

पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवां दिन है। स्पीकर ने कहा कि कई जगह जमीन का कोई रिकॉर्ड नहीं है। ये पंचायत के नाम भी नहीं लेकिन लोग इन जमीनों पर खेती कर रहे हैं। ऐसे में उसे उन लोगों के नाम किया जाना चाहिए जो खेती कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि इस पर सरकार विचार करेगी।
बाजवा ने कहा कि ईडी ने छापा मारा है। मंत्री के दो खास लोगों को गिरफ्तार किया है। दो क्रशर के खिलाफ ईडी ने कहा कि अवैध रूप से खनन करके मैटिरियल बेचा गया। इसमें मंत्री का रोल भी बताया गया साथ ही कहा गया कि इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हुआ। रात के समय भी ऐसी गतिविधियां सामने आई है। हाई कोर्ट ने एक मामले में कहा है कि रावी के पास खनन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। ये स्मगलरों और एंटी नेशनल गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है।
विधायक मनप्रीत अयाली ने कहा कि मुलाजिमों का डीए नहीं मिला है। कोर्ट ने 15 हजार करोड़ जारी करने की मांग की है। सरकार से हमारी मांग है कि इसे तुरंत जारी किया जाए। सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम का वादा किया था लेकिन अभी तक उसे लागू नहीं किया गया। इसी तरह शिक्षकों को भी पक्का नहीं किया गया, उस बारे में भी स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।



