शिकायत मिलने पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी पटवारी को रिश्वत की रकम लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने कोसली तहसील में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 4000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी ने राजस्व रिकॉर्ड ठीक करने के नाम पर शिकायतकर्ता से पहले 5,000 की रिश्वत ली थी।
इसके बाद उसने 4 हजार रुपये की अतिरिक्त रिश्वत की मांग की। शिकायत मिलने पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी पटवारी को रिश्वत की रकम लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। विजिलेंस की टीम मामले की गहन जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने अन्य लोगों से भी इसी तरह रिश्वत तो नहीं ली।
Author: priya singh
The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.



