पंजाब के राज्यसभा सांसदों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के जालंधर से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। भज्जी ने कहा कि यह नए सांसदों को जानने के लिए कार्यक्रम था। प्रधानमंत्री जिस तरह से बात करते हैं और चीजों को समझते हैं उनसे बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।
वहीं, पीएम मोदी से राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल ने पंजाब की फुलकारी भेंट की और कहा कि केवल एक औपचारिक संकेत नहीं था। यह हर पंजाबी के प्यार, स्नेह और समृद्ध विरासत को दर्शाता था।



