विधानसभा में नीट परीक्षा लीक के बाद जान गंवाने वाले बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्पीकर ने कहा कि केंद्र सरकार को अपना सिस्टम और मजबूत करना चाहिए ताकि बच्चों को इस तरह जान न गंवानी पड़े।

पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। सीएम भगवंत मान सदन में पहुंच गए हैं।
विधानसभा में नीट परीक्षा लीक के बाद जान गंवाने वाले बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्पीकर ने कहा कि केंद्र सरकार को अपना सिस्टम और मजबूत करना चाहिए ताकि बच्चों को इस तरह जान न गंवानी पड़े।
इस पर भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा ने कहा कि आप अपनी गलतियों को भी स्वीकार करें। केंद्र सरकार कार्रवाई कर रही है लेकिन पंजाब सरकार क्या कर रही है।
कांग्रेस विधायकों ने फार्मेसी नकल मामले में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का इस्तीफा मांगा। नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने पेपर लीक का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। कांग्रेस विधायक काले परने पहनकर सदन में पहुंचे।
शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि पांच हजार शिक्षकों की पदोन्नति अगस्त माह में होगी। पिछले काफी समय बाद यह पदोन्नति होगी। साथ ही हम नई भर्ती कर रहे हैं।