कस्बा के श्री रामलीला मैदान में कल यानी शनिवार से भव्य श्रीराम कथा और श्रीकृष्ण लीला का शुभारंभ होने जा रहा है। आयोजन को लेकर श्री दाऊ बाबा सेवा मंडल द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस ग्यारह दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव में प्रख्यात कथाव्यास श्री अतुलकृष्ण भारद्वाज जी महाराज अपने मुखारविंद से अमृत वर्षा करेंगे। कार्यक्रम में पूज्य स्वामी प्रदीप कृष्ण ठाकुर महाराज का भी भगवान श्रीकृष्ण लीला मंचन का अयोजन करेंगे।
शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान आयोजकों ने बताया कि दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक श्री राम कथा होगी जिसके मुख्य यजमान विजय कुमार शर्मा उर्फ बैंजू पंडित एवं शालनी शर्मा होंगे, जबकि श्रीकृष्ण लीला शाम सात बजे से रात्रि ग्यारह बजे तक की जाएगी। जिसके मुख्य यजमान संजय उपाध्याय होंगे। श्री दाऊ बाबा सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि भीषण गर्मी और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कथा स्थल पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। मैदान में भव्य वाटरप्रूफ पंडाल, बैठने के लिए उचित सोफे व कुर्सियां, ठंडे पेयजल की उत्तम व्यवस्था और बड़े वाहनों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग स्थल बनाया गया है। प्रेस वार्ता में मौजूद खगेंद्र शास्त्री, कालू पंडित, देवेश कुमार, नरेश कुशवाहा, अरविन्द कुमार वाष्र्णेय, सत्यप्रकाश वाष्र्णेेय और ललित मोहन सहित सभी आयोजकों ने क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता से अपील की है।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS



