घायल पुलिस कर्मी की पत्नी मनप्रीत कौर ने बताया कि कुछ समय पहले उनके पति ने इलाके में नशा करने वाले कुछ युवकों को नशा करने से रोका था ओर पुलिस में पकड़वा देने की बात कही थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उनके घर पर धावा बोल दिया।

अमृतसर के फतेहपुर क्षेत्र की जीवन सिंह कॉलोनी में रविवार को 15 से 20 युवकों ने एक पुलिस कर्मी के घर में घुसकर हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ भी की और पुलिस कर्मी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पुलिस कर्मी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
घायल पुलिस कर्मी की पत्नी मनप्रीत कौर ने बताया कि कुछ समय पहले उनके पति ने इलाके में नशा करने वाले कुछ युवकों को नशा करने से रोका था ओर पुलिस में पकड़वा देने की बात कही थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने घर में घुसते ही मारपीट शुरू कर दी, सामान को नुकसान पहुंचाया और उनके पति पर बेरहमी से हमला किया।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।