तीन मिनट में 30 सवाल हल करने वाले जौनपुर के आशीष सोनी से पीएम मोदी ने ऑनलाइन संवाद किया। इस दौरान आशीष ने विश्व के सबसे ऊंचे डाकघर हिक्किम से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने 1500 फीट ऊंचाई से पीएम मोदी को पत्र लिखा था। सीमावर्ती क्षेत्रों में डिजिटल इंडिया की पहुंच और आर्थिक विकास पर की चर्चा की।
जौनपुर के बदलापुर विकास खंड के तियरा गांव निवासी अशीष सोनी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में सात मिनट तक संवाद किया। आशीष ने 3 मिनट में 30 सवाल हल किए थे। इसके आधार उन्हें सात जून को भारत चाइना बॉर्डर पर जाने का मौका मिला था।
यह प्रतियोगिता युवा कार्यक्रम एवं सोल मंत्रालय के अधीन स्वायत्त संस्था मेरा युवा भारत की ओर से गृह मंत्रालय एवं भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सहयोग से आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में लगभग 2.7 लाख युवाओं ने भाग लिया।
आशीष ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 30 सवाल उन्होंने 3 मिनट में हल कर दिए थे। इसी आधार पर उनका उनका चयन हुआ था। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि
हिक्किम डाकघर से उन्हें एक पत्र भेजा था। आशीष ने साझा किया कि 15,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर भी क्यूआर कोड आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली कार्यशील थी। यह डिजिटल इंडिया की सीमावर्ती क्षेत्रों तक गहरी पहुंच दर्शाता है।
उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के साथ काम करने और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के अनुभव भी बताए। आशीष ने चिचम पुल का महत्व बताया। कहा कि इस पुल से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों और रात्रिकालीन पर्यटन को बढ़ावा मिला।
यह कार्यक्रम 3 जून से 30 जून तक हुआ था। इसमें देश के 245 जनपदों का प्रतिनिधित्व करने वाले 403 युवाओं ने लद्दाख, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड की 74 वाइब्रेट सीमावर्ती ग्राम पंचायतों में अनुभव प्राप्त किया। इसमें जौनपुर से आशीष सोनी भी सम्मिलित रहे।
आशीष सोनी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनसे सात मिनट में चार सवाल किए थे। एक सवाल यह भी था कि सबसे आश्चर्यजनक आपके लिए क्या था। इस पर मैंने बताया कि 15000 फीट की ऊंचाई से क्यूआर कोड से स्कैनर से भुगतान करना और साथ ही फाइव जी इंटरनेट का उपयोग करते हुए वीडियो कॉल पर माता-पिता से बातचीत करना आश्चर्यजनक रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री को दुनिया के सबसे ऊंचे डाकघर हिक्किम से पत्र लिखा और उनका आभार व्यक्त किया।