बिसौली के प्राथमिक विद्यालय रामपुरिया की रसोई में सोमवार सुबह सिलिंडर आग लग गई। इससे स्कूल में अफरा तफरी मच गई। तत्काल बच्चों को स्कूल से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई।

बदायूं के बिसौली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुरिया की रसोई में सोमवार सुबह सिलिंडर में आग लग गई। घटना के समय स्कूल में 20 बच्चे मौजूद थे, जिन्हें तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिसकर्मियों ने आग को बुझाया। इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
आग सुबह करीब सवा आठ बजे लगी, जब रसोइया बच्चों के लिए खाना बनाने के लिए सिलिंडर खोल रहा था। गैस लीक होने के कारण चूल्हा जलाने का प्रयास करते ही सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग लगते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल-112, 108 एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।
हालांकि, उनके पहुंचने से पहले ही पुलिसकर्मियों ने आग बुझा दी थी। कांस्टेबल सत्येंद्र पाल और हेड कांस्टेबल महावीर ने सूझबूझ दिखाते हुए सिलिंडर की आग पर काबू पाया। काफी देर तक सिलिंडर फटने की आशंका बनी रही, जिससे लोग डरे हुए थे।
पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
रसोइए ने बच्चों के लिए खाना बनाने की तैयारी शुरू की थी। सिलिंडर खोलते ही गैस लीक होने के कारण आग लग गई। पुलिस के कांस्टेबल सत्येंद्र पाल और हेड कांस्टेबल महावीर ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही आग बुझाकर स्थिति को संभाला। इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और सभी बच्चे सुरक्षित रहे।