मरीज बनकर निजी क्लीनिक में घुसे बदमाश, पिस्तौल दिखाकर लाखों की नकदी और सोने की अंगूठी लूटी

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

रायकोट रोड पर स्थित डॉ. विजय चोपड़ा का निजी क्लिनिक रोजाना सुबह करीब 7-8 बजे खुल जाता है। गुरुवार सुबह 5-6 युवक मरीज बनकर क्लिनिक पहुंचे। डॉ. विजय चोपड़ा ने बताया कि इनमें से कुछ युवक बुधवार को भी क्लिनिक आए थे।जगराओं में गुरुवार सुबह 5-6 बदमाश मरीज बनकर एक निजी क्लिनिक में घुस आए और पिस्तौल की नोक पर डॉक्टर से लाखों रुपये की नकदी व सोने की अंगूठी लूटकर फरार हो गए। वारदात के दौरान आरोपियों ने डॉक्टर के साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पूरे शहर में भय का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार रायकोट रोड पर स्थित डॉ. विजय चोपड़ा का निजी क्लिनिक रोजाना सुबह करीब 7-8 बजे खुल जाता है। गुरुवार सुबह 5-6 युवक मरीज बनकर क्लिनिक पहुंचे। डॉ. विजय चोपड़ा ने बताया कि इनमें से कुछ युवक बुधवार को भी क्लिनिक आए थे। उस समय उन्होंने ग्लूकोज की बोतल लगवाने की बात कही थी, जिस पर उन्हें अगले दिन आने के लिए कहा गया था।

डॉक्टर के अनुसार गुरुवार सुबह वही युवक दोबारा पहुंचे और मरीज को ग्लूकोज चढ़ाने के लिए कहा। जैसे ही वह मरीज को बोतल लगाने की तैयारी करने लगे, तभी पीछे से तीन युवकों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनका मुंह दबाकर टेप से बांध दिया और पिस्तौल तान दी। बदमाशों ने पिस्तौल खोलकर उसमें मौजूद गोलियां भी दिखाईं और धमकी दी कि यदि शोर मचाया तो गोली मार देंगे।

इसके बाद आरोपी क्लिनिक से लाखों रुपये की नकदी और डॉक्टर की सोने की अंगूठी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और सूचना मिलते ही पुलिपुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर जांच तेज कर दी गई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।स मौके पर पहुंच गई

 

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई