आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित पराग डेयरी के निकट एक मैक्स लोडर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें उपचार क लिए सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार अरशद पुत्र निसार, अकरम पुत्र फखरुद्दीन और शाहिद पुत्र इरशाद, निवासी गांव सोखना, थाना हाथरस जंक्शन, किसी कार्र से सासनी आए थे, जो कार्र समाप्त करने के बाद बाइक द्वारा ही सासनी से अपने गांव लौट रहे थे। बताते हैं कि जैसे ही बाइक पराग डेयरी के निकट पहुंची तो सामने से आ रहे मैक्स लोडर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे तीनों युवक सडक पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये, बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटनाकी जानकारी होने पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया, जबकि एक घायल का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मैक्स गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS
