सोमवार को सासनी में हुई भारी बारिश के बीच बीजेपी के प्रदेश मंत्री यतेन्द्र शर्मा ने गांव दरकौली और अखईपुर के बीच एक कच्ची सड़क पर कीचड़ में बुरी तरह धंसी छोटे बच्चों से भरी एक स्कूल वैन को अपने भाजपा कार्रकर्ताओं के साथ मिलकर निकाला और होने वाले एक बडे हादसे को रोक लिया।
बता दें कि सोमवार को क्षेत्र में सुबह से ही बरसात का दौर शुरू हो गया। इसी झमझम बारिश में एक स्कूल बैन गांव दरकौली और अखईपुर के रास्ते में कीचड़ में फंस गई। जिससे बच्चों में चीख पुकार मच गई। उधर चालक भी वैन को पलटने से बचाने का प्रयास करने लगा इसी दौरान वहां से गुजर रहे बीजेपी प्रदेश मंत्री यतेन्द्र शर्मा ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अपना काफिला रुकवाया। वह बारिश और कीचड़ की परवाह किए बगैर अपनी गाडी से उतर गये, तब उन्हें देखकर साथ चल रहे कार्रकर्ता भी वाहनों से नीचे उतर गये और मोर्चा संभालते हुए, कड़ी मशक्कत करते हुए वैन को धक्का लगाने के बाद वैन को सुरक्षित बाहर निकाला गया। तब जाकर बच्चों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली। बता दें कि यतेन्द्र शर्मा अपनी सादगी के लिए लगातार चर्चा में रहते हैं। प्रदेश मंत्री बनने के बाद हाल ही में उन्होंने सरकारी रोडवेज बस, साइकिल और ई-रिक्शा से यात्रा कर सबको चैंका दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने संकट के समय एक नेता की तरह नहीं बल्कि परिवार के सदस्य की तरह बच्चों की चिंता की। इस घटना के बाद क्षेत्र में उनकी एक संवेदनशील और जमीन से जुड़े जनसेवक के रूप में पहचान और मजबूत हुई है।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS
