हरियाणा में सामान्य से कम बारिश होने से कई जिलों में फसलों की वृद्धि पर असर पड़ा है। इस सप्ताह बारिश आ जाएगी तो पिछली कमी काफी हद तक पूरी हो जाएगी। सूखे का दौर लंबा चला तो फसलों को भारी नुकसान होगा।

प्रदेश में रविवार से मानसून के फिर से सक्रिय होने और अगले तीन दिन भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है जिससे हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है लेकिन 20 से 22 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे अधिकतर जिलों में मानसून की मेहरबानी दिखेगी। शनिवार को सूबे के अधिकतर जिलों में 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तापमान और उमस का माहौल रहा। कृषि विशेषज्ञ ने जल्दी ही बारिश नहीं होने की स्थिति में फसलों में भारी नुकसान की आशंका जताई है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि सिरसा और रोहतक में दिन का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा था। हिसार का तापमान 39.7 डिग्री दर्ज किया जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। करनाल में सामान्य से 2.7 और महेंद्रगढ़ में सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। रोहतक में रात का तापमान 30.8 डिग्री रहा तो सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा था। रविवार को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम श्रेणी की बारिश के आसार हैं लेकिन अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद 30 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में इस बार अब तक सामान्य से 20 से 35 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है।
हरियाणा में सामान्य से कम बारिश होने से कई जिलों में फसलों की वृद्धि पर असर पड़ा है। कपास, बाजरा, मूंग पर असर ज्यादा है। किसानों ने ट्यूबवेल या अन्य संसाधनों से धानी में पानी लगाया हुआ है लेकिन खरीफ की अन्य फसलों में 15 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि कम हुई है। इस सप्ताह बारिश आ जाएगी तो पिछली कमी काफी हद तक पूरी हो जाएगी। सूखे का दौर लंबा चला तो फसलों को भारी नुकसान होगा। – डॉ. राजबीर सिंह, उप निदेशक, कृषि विभाग, हिसार।
Author: priya singh
The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.