थार में मिला युवक का शव, सड़क किनारे घंटों से खड़ी थी गाड़ी; खुली शराब की बोतल मिली

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

गाड़ी के अंदर एक युवक मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मौके से एक खुली शराब की बोतल और एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ, जो बंद था।

Young man body found in Thar in Amritsar

अमृतसर के नारायणगढ़ क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी एक थार गाड़ी से सोमवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। काफी देर तक वाहन के एक ही स्थान पर खड़े रहने पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन का दरवाजा खोलकर जांच की। गाड़ी के अंदर एक युवक मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मौके से एक खुली शराब की बोतल और एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ, जो बंद था।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस वाहन के पंजीकरण नंबर और अन्य सुरागों के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक ने टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहन रखे थे।
युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक थार गाड़ी तक कैसे पहुंचा, घटना के समय उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति था या नहीं और घटना से पहले वह किन लोगों के संपर्क में था।
Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई