विकास खंड स्तर पर पंचायत सहायकों एवं सचिवों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत विकास खंड के सभागार मे पंचायत विकास योजना के निर्माण, ई-ग्राम स्वराज विषय पर विकास खंड स्तर पर पंचायत सहायकों एवं ग्राम सचिवों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाहा एवं पूर्व विधायक हरी शंकर माहौर, ने कार्यक्रम का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
शनिवार को प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायतों को अधिक सक्षम, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सशक्त बनाते हुए विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पंचायत विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया, ग्राम पंचायतों की प्राथमिकताओं का निर्धारण, योजनाओं के समन्वय, ऑनलाइन पोर्टल पर डेटा अपलोड करने तथा ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी।  प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि योजनाओं के निर्माण में ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित कर गांवों के समग्र विकास को गति दी जा सकती है। प्रशिक्षकों ने कहा कि पंचायत विकास योजना केवल औपचारिक दस्तावेज नहीं, बल्कि ग्राम पंचायतों के विकास का रोडमैप है। इसके माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, सड़क, कृषि एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जाता है। साथ ही ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के माध्यम से सभी कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होती है। आयोजन मंडलीय प्रशिक्षण एवं क्रियान्वयन समिति, अलीगढ़ मंडल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जनपद हाथरस के पंचायत सहायक एवं सचिवों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया। अधिकारियों ने अपेक्षा जताई कि इस प्रशिक्षण से ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की गुणवत्ता और गति दोनों में उल्लेखनीय सुधार होगा। इस मौके पर ब्लॉक स्तरीय अधिकारी के अलावा भूप्रकाश उपाध्याय, सुशील प्रभाकर, आदि मौजूद रहे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS