अंबाला सिटी। जिले के उपायुक्त अजय सिंह तोमर जल्द ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। हरियाणा कैडर के 2012 बैच के आईएएस अधिकारी तोमर को केंद्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में निदेशक नियुक्त किया गया है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने उनकी प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार के अनुसार, सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम के तहत यह नियुक्ति पांच वर्ष या केंद्र के अगले आदेश तक मान्य होगी। डीओपीटी ने हरियाणा के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर तोमर को वर्तमान पद से कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं। अजय सिंह तोमर फरवरी 2025 से अंबाला के उपायुक्त पद पर कार्यरत हैं। उनके कार्यमुक्त होने के बाद जिले में नए डीसी की नियुक्ति की जाएगी। ब्यूरो