Haryana: करनाल में लड़की को लेकर आपसी रंजिश में की गई प्रतीक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

डीएसपी ने बताया कि 14 जुलाई 2026 को थाना सदर करनाल में गांव धोलगढ़ निवासी नफे सिंह की शिकायत पर हत्या की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार उसका भतीजा प्रतीक गांव धौलगढ़ के समीप सड़क पर मौजूद था।
Haryana:करनाल में लड़की को लेकर आपसी रंजिश में की गई प्रतीक की हत्या, तीन  आरोपी गिरफ्तार - Prateek Murdered In Karnal Over A Dispute Involving A  Girl; Three Accused Arrested. - Amar

धोलगढ़ गांव के पास मंगलवार को सिर में डंडा मारकर की गई दसवीं कक्षा के छात्र प्रतीक की हत्या मामले में पुलिस ने जुंडला गांव निवासी आरोपी दलजीत को को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो नाबालिगों को सरंक्षण में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने लड़की के कारण हुई आपसी रंजिश के चलते हुए वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड लेगी और वारदात में प्रयोग बाइक और डंडा बरामद करेगी। मामले में कार्रवाई सदर थाना पुलिस, सीआईए-1 एवं सीआईए दो  की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की है।

डीएसपी मुख्यालय संदीप कुमार ने बताया कि सदर थाना प्रभारी तरसेम सिंह, सीआईए एक प्रभारी संदीप सिंह तथा सीआईए दो प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को काबू किया। इसमें जुंडला गांव निवासी दलजीत व उसके दो नाबालिग साथी शामिल पाए गए हैं।

डीएसपी ने बताया कि 14 जुलाई 2026 को थाना सदर करनाल में गांव धोलगढ़ निवासी नफे सिंह की शिकायत पर हत्या की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार उसका भतीजा प्रतीक गांव धौलगढ़ के समीप सड़क पर मौजूद था, वहां तीन युवकों ने उस पर डंडों तथा लात-घूंसों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल प्रतीक को उपचार के लिए निजी अस्पताल, ले जाया गया, वहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की संयुक्त टीम ने तुरंत जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचना और लगातार दबिश के आधार पर पुलिस ने दलजीत सहित वारदात में शामिल दो नाबालिग आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से गहन पूछताछ करते हुए वारदात में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी, घटना के कारणों तथा अन्य साक्ष्यों के संबंध में गहन अनुसंधान जारी है। 

priya singh
Author: priya singh

The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.

सबसे ज्यादा पड़ गई