UP Weather Update: यूपी में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। अगले छह दिन झमाझम बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। आगे पढ़ें पूरी खबर…

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से बारिश का दौर और तेज होगा। 22 जुलाई तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम से अच्छी बारिश होने की संभावना है। दक्षिणी-पूर्वी जिलों सोनभद्र, चंदौली, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर और बलिया में भारी बारिश हो सकती है। इससे पहले बृहस्पतिवार को तराई समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
कहां कितना दर्ज हुआ तापमान
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को लखीमपुर खीरी में 62.4 मिमी, महराजगंज में 32 मिमी, बाराबंकी में 28 मिमी, आगरा में 22.6 मिमी और लखनऊ में 18 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, बुंदेलखंड के कई जिलों में तीखी गर्मी का असर बना रहा। बांदा में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 38.6 डिग्री और झांसी में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।