
पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ सासनी स्थित सीमैक्स इंटरनेशनल स्कूल में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बुधवार को अयोजित कार्रक्रम में ं मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा मौजूद रहे। उनके साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक जितेन्द्र और आलोक विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्रक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में औषधीय और छायादार पौधे रोपकर किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष और संघ के जिला प्रचारक ने संयुक्त रूप से पौधारोपण करते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। एक पेड़ माँ के नाम अभियान केवल एक पौधा लगाना नहीं, बल्कि अपनी धरती माँ और जन्म देने वाली माँ के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक पवित्र माध्यम है। इस दौरान बच्चों को पेड़ों के महत्व, ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरों और पर्यावरण संतुलन के बारे में विस्तार से समझाया गया।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS



