स्वागत समारोह में जेबकतरे ने उड़ाए 21 हजार रुपये, देर रात एफआईआर हुई दर्ज

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

कोतवाली क्षेत्र में आयोजित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष वृजबहादुर भारद्वाज के स्वागत कार्यक्रम के दौरान जेबकतरे ने लोगों की जेब से कुल 21 हजार रुपये पार कर दिए। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
. बता दें कि दिनांक सात जुलाई दिन मंगलवार को पराग डेयरी पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक अज्ञात युवक ने राजपाल सिंह की जेब से 9,500 रुपये तथा प्रधान अजरोई हपेंद्र सिंह की जेब से 9,000 रुपये और नवीन गुप्ता की जेब से 2,500 रुपये निकाल लिए। घटना के बाद जब पीड़ितों ने अपनी जेबें देखीं तो नकदी गायब मिली। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि संदिग्ध युवक की फोटो और वीडियो उपलब्ध हैं, जिनके आधार पर उसकी पहचान की जा सकती है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई है। प्रभारी निरीक्षक विपिन चैधरी का कहना है कि कार्यक्रम स्थल पर उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। संदिग्ध की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आमजन से भीड़भाड़ वाले आयोजनों में अपने सामान और नकदी की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS