
समाजवादी पार्टी (सपा) के संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत और धारदार बनाने के लिए रविवार की दोपहर सासनी के एक गेस्ट हाउस में एक विशाल सदस्यता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। वही मनोज शर्मा उर्फ मोनू को प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने रसीद देकर पार्टी मे शामिल किया।
अभियान के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सादाबाद के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल और सपा के प्रदेश मंत्री वीरेंद्र कुशवाहा, रामनारायण काके ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से समाज के हर वर्ग, गरीब, किसान और नौजवान को साथ लेकर चली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों और पूर्ववर्ती सपा सरकार के ऐतिहासिक विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाएं ताकि आने वाले समय में पार्टी को और मजबूती मिल सके। रामनारायण काके ने कहा कि जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है। मुख्य अतिथियों और वरिष्ठ नेताओं ने नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता का रसीद सौंप कर और पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया। जिसमे मनोज शर्मा उर्फ मोनू, ललित शर्मा, रिशी शर्मा, हरीश ठाकुर के अलावा समाजवादी पार्टी मे शामिल हुए। कार्रक्रम का संचालन राधेश्याम रजक ने किया। इस अवसर पर रामस्वरूप कुशवाहा, ज्ञानेंद्र सिंह कुशवाहा, जगवीर सिंह, यतेंद्र सिंह राना, शैलेन्द्र सिंह, शिवकुमार वार्ष्णेय, राधेश्याम रजक संजीव उपाध्याय, विकास पंडित, मनमोहन रावत, रामवीर दिवाकर, राजेश गुप्ता गुड्डू, कौशल सूर्यवंशी, प्रदीप ठाकुर, पूर्व प्रधान इंद्रपाल कुशवाहा, कुलदीप ठाकुर, स्थानीय सपा पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी, आदि तमाम सपाई मौजूद रहे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS