अपने हुए बेगाने तो टूटा विकास: बहन-बहनोई ने दिया धोखा, पूरे परिवार के साथ खाया जहर; पिता-पुत्री की माैत

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

विकास की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनके पति ने अपने जीजा रणबीर छिब्बर को 45 लाख रुपये का कर्ज दिया था। इसके अतिरिक्त, 10 लाख रुपये और भी दिए थे। बहन और जीजा ने यह पैसे वापस करने से इन्कार कर दिया।

New revelation in family consumed poison in patiala

पटियाला की ऑफिसर कॉलोनी में एक परिवार द्वारा जहर खाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। मृतक विकास बातिश की बहन, जीजा, सगे भाई और भाभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विकास बातिश और उनकी 13 साल की बेटी की मौत हो चुकी है। विकास की पत्नी तमन्ना बातिश की हालत स्थिर है, जबकि बेटा कनव अभी भी आईसीयू में भर्ती है।

बहनोई को दिए थे 55 लाख रुपये

विकास की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनके पति ने अपने जीजा रणबीर छिब्बर को 45 लाख रुपये का कर्ज दिया था। इसके अतिरिक्त, 10 लाख रुपये और भी दिए थे। बहन और जीजा ने यह पैसे वापस करने से इन्कार कर दिया। पति का भाई पंकज और भाभी रंजना भी उन्हें परेशान कर रहे थे। इसी कारण मजबूर होकर परिवार ने यह कदम उठाया।

आरोपियों में रणबीर छिब्बर, निधि छिब्बर, पंकज और रंजना शामिल हैं। तमन्ना के बयान के अनुसार, रणबीर छिब्बर ने नोटबंदी के दौरान विकास से 10 लाख रुपये और लिए थे। जब विकास ने पैसे मांगे, तो रणबीर ने देने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच बोलचाल बंद हो गई। विकास ने खन्ना में नौकरी शुरू की, जिसके बाद परिवारों में फिर से बातचीत शुरू हुई।

सास-ससुर ने भी छोड़ा साथ

तमन्ना ने आरोप लगाया कि रंजना उनके पति पर गलत नजर रखने लगी। तमन्ना के विरोध करने पर सास, जेठ और ससुर ने कहा कि वे गलत आरोप लगाकर सारे पैसे हड़प लेंगे। इसके बाद विकास ने नौकरी छोड़ दी। आरोपियों ने 55 लाख रुपये देने से इन्कार कर दिया। इस उत्पीड़न से तंग आकर विकास, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों ने जहरीला पदार्थ पी लिया।

जूस में मिलाकर बच्चों को पिलाया जहर

डीएसपी सिटी वन संजीव सिंगला ने बताया कि परिवार ने जूस में मिलाकर जहरीला पदार्थ पिया था। बच्चों को यह नहीं पता था कि वे जहर पी रहे हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई

पंजाब के जालंधर में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां हाईवे पर एक मोटरसाइकिल की ट्रॉली से भीषण टक्कर हो गई. इस दर्दनाक दुर्घटना में दो कबड्डी खिलाड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी है. खिलाड़ियों की अचानक मौत से खेल जगत और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. Hashtags:#Jalandhar #RoadAccident #KabaddiPlayers #PunjabNews #AccidentNews #PlanetNewsIndia