जालंधर में हादसा: दो कबड्डी खिलाड़ियों की माैत, एक को 10 दिन बाद जाना था यूके; हाईवे पर ट्रॉली से भिड़ी बाइक

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

तीनों दोस्त बाइक पर मलसियां से नकोदर लौट रहे थे, तभी पराली से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना सुरक्षित तरीके से हाईवे पर चढ़ाई गई। तेज रफ्तार बाइक पीछे से ट्रॉली से जा टकराई, जिससे दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Two died in accident in jalandhar

जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर गांव लदड़ा अड्डे के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवा कबड्डी खिलाड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

तीनों दोस्त बाइक पर मलसियां से नकोदर लौट रहे थे, तभी पराली से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना सुरक्षित तरीके से हाईवे पर चढ़ाई गई। तेज रफ्तार बाइक पीछे से ट्रॉली से जा टकराई, जिससे दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को राहगीरों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय हरजोत सिंह (गांव पंधेरा) और 23 वर्षीय गुरदीप सिंह उर्फ दीपा (गांव खानपुर ढड्डा) के रूप में हुई है।

हरजोत 12वीं का छात्र था, जबकि गुरदीप का यूके वीजा मंजूर हो चुका था और वह महज 10 दिन बाद विदेश जाने वाला था। हादसे में घायल 17 वर्षीय हरदीप सिंह का जालंधर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

परिजनों के अनुसार तीनों युवक न सिर्फ अच्छे दोस्त और सहपाठी थे, बल्कि कबड्डी के उभरते खिलाड़ी भी थे। एक साथ लौटते समय हुए इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं, जबकि तीसरा दोस्त जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नकोदर की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई

पंजाब के जालंधर में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां हाईवे पर एक मोटरसाइकिल की ट्रॉली से भीषण टक्कर हो गई. इस दर्दनाक दुर्घटना में दो कबड्डी खिलाड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी है. खिलाड़ियों की अचानक मौत से खेल जगत और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. Hashtags:#Jalandhar #RoadAccident #KabaddiPlayers #PunjabNews #AccidentNews #PlanetNewsIndia