समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह कुशवाहा का किया जोशीला स्वागत, कुशवाहा समाज ने सम्मान में भेंट किया चांदी का मुकुट

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

कुशवाहा समाज द्वारा शुक्रवार को एक भव्य समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह कुशवाहा के स्वागत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंहकुशवाहा, जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, महेंद्र सिंह सोलंकी (बालाजी ग्रुप), मेघ सिंह कुशवाहा, रजनेश कुशवाहा जी (पूर्व चेयरमैन), ताराचंद कुशवाहा (नगर अध्यक्ष, स.पा.), टेकपाल सिंह कुशवाहा,आशीष दुबे जी (अध्यापक, के.एल. जैन),का समाज के रामस्वरूप कुशवाहा, ज्ञानेंद्र सिंह कुशवाहा एवं समाज के लोगों ने गर्मजोशी के साथ जोशीला स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान वीरेंद्र सिंह कुशवाहा के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हुए कुशवाहा समाज के लोगों ने उन्हें पुष्पहारों लाद दिया। समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करने के लिए इक्यावन किलो की विशाल फूल-माला पहनाई और उन्हें चांदी का मुकुट भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मौजूद कुशवाहा समाज के गणमान्य लोगों ने वीरेंद्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व और समाज के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के पदाधिकारी, युवा और स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वीरेंद्र सिंह कुशवाहा का व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणादायी है। वहीं, प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने समाज के सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि पूरे समाज का है और वे भविष्य में भी इसी तरह समाज और पार्टी की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से काम करते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार कुशवाहा,डॉ. रामू कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया. इस आयोजन मे भूदेव सिंह कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, राजू कुशवाहा, रामस्वरूप कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, योगेश कुशवाहा (पूर्व प्रधान), हरवीर सिंह तोमर, अन्नू कुशवाहा (हाथरस), साहब सिंह कुशवाहा,अमर सिंह कुशवाहा,ज्ञानेन्द्र कुशवाहा, नव्य सिंह कुशवाहा, निहाल सिंह कुशवाहा, एस कुमार कुशवाह, अमर सिंह कुशवाहा, पूर्व प्रधान, महेश चन्द्र कुशवाहा जरैया, बन्ना बजरंगी कुशवाहा नया नगला, मान सिंह कुशवाहा, कृष्ण सूर्यवंशी,सोनू कुशवाहा मुरसान,डॉ० नेमसिंह कुशवाहा,जय प्रकाश कुशवाहा,किशन सिंह बघेल,भोला कुशवाहा प्रधान, देवेन्द्र शास्त्री, मुकेश कुमार सूर्यवंशी, डोलीलाल सूर्यवंशी भोनू पण्डित,आकाश कुमार रामस्वरूप कुशवाहा, ज्ञानेंद्र सिंह कुशवाहा, राजू कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, हरवीर सिंह तोमर, मोनू शर्मा,क्षेत्र में कुशवाहा समाज की एकजुटता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।
Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई