
फिल्म ‘द पैराडाइज’ में राघव जुयाल अहम भूमिका में नजर आएंगे। उनके किरदार का नाम विक्रम मालिक है। इस फिल्म में अभिनेता का नेगेटिव रोल है। आज राघव के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने फिल्म से उनका पोस्टर रिलीज किया है। इसके साथ शुभकामनाएं दी हैं।
हैरान कर देगा राघव का अंदाज
राघव जुयाल ने आज इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसी के साथ ‘द पैराडाइज’ से राघव के किरदार की झलक दिखाई है। सामने आए पोस्टर में राघव जुयाल मुंह में सिगरेट दबाए धुआं के छल्ले बना रहे हैं। काला चश्मा लगा रखा है और तीखे तेवर के साथ देख रहे हैं। उनका यह लुक किसी खूंखार डॉन जैसा है।
‘किल’ और ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में राघव जुयाल पहले ही अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। अब वे तेलुगु फिल्म में अपने अभिनय का जलवा दिखाएंगे। इसके लिए उन्होंने ट्रांसफॉर्मेशन किया है और अपने लुक पर काफी काम किया है। बता दें कि ‘द पैराडाइज’ का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है। इसमें लीड रोल में अभिनेता नानी नजर आएंगे। इस फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम कुल आठ भाषाओं में आएगी। यह फिल्म अगस्त में रिलीज होगी।
निजी जिंदगी को लेकर बटोर रहे सुर्खियां
राघव जुयाल इन दिनों निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। लंबे वक्त से उनका नाम शहनाज गिल से जोड़ा जा रहा है। बीती रात राघव के जन्मदिन की पार्टी आयोजित हुई, जिसमें आर्यन खान और शहनाज गिल सहित कई चर्चित चेहरे शामिल हुए। पार्टी से सामने आए एक वीडियो ने एक बार फिर शहनाज और राघव के लिंकअप की चर्चाओं को हवा दे दी है। वीडियो में राघव, आर्यन और शहनाज साथ दिखे। इस दौरान देखा गया कि राघव बड़े ध्यान से शहनाज को भीड़ से बचाते नजर आए। इसके बाद वे पहले खुद कार में बैठे। फिर शहनाज कार में अंदर पहुंचीं और उन्हें राघव की गोद में बैठे देखा गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही एक सवाल भी किया जा रहा है कि क्या वाकई राघव जुयाल और शहनाज एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं?
Author: priya singh
The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.



