Lock Upp 2 Contestant Akanksha Chamola: टीवी एक्टर गाैरव खन्ना से आकांक्षा चमोला अलग हो रही हैं, यह बात उन्होंने रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में साझा की। इस फैसले को लेकर वह ट्रोल हो रही हैं लेकिन पिछले कुछ महीनों से भी आकांक्षा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था। इस बात का जिक्र रोते हुए उन्होंने शो में किया है।

‘लॉकअप 2’ में आकांक्षा चमोला ने शिवांगी जोशी और पामेला को बताया कि ऐसा नहीं है कि बच्चा ना चाहने के कारण वह गौरव खन्ना से अलग हो रही हैं। पिछले कुछ महीनों से उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा था। कई फैंस, ट्रोल करने वालों का कहना था कि आकांक्षा, गौरव खन्ना की जिंदगी खराब कर रही हैं। गौरव को पिता बनना है और आकांक्षा उसे यह मौका नहीं दे रही हैं। इन बातों का आकांक्षा पर गहरा असर हुआ है।
जिंदगी में शांति चाहती हैं आकांक्षा चमोला
आकांक्षा कहती हैं, ‘जब हम साथ थे, तो भी ट्रोल करने वालों और फैंस को परेशानी थी। अब अलग हो रहे थे तो भी दिक्कत है। वो लोग मुझसे नफरत करते हैं। मुझे कितना कुछ कहा गया। माना हम सेलिब्रिटी हैं, लेकिन शांति हमें भी चाहिए। हम अलग हो रहे हैं तो इसे इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है।’ यह कहते हुए आकांक्षा भावुक हो जाती हैं, उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं।
Author: priya singh
The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.



